‘जिस्म-2’ पर राजनीति

भोपाल : निप्र। महेश भट्ट की फिल्म ‘जिस्म-2’ में अर्जुन सिंह के पोते अरुणोदय सिंह के सनी लिओन के साथ बेहूदे सीन काटने को लेकर राजनीति गरमा गई है।
सेंसर बोर्ड के सदस्य कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया पर निशाना साधा जा रहा है। प्रमोद गुगलिया को फिल्म सेंसर बोर्ड का सदस्य बनाने के लिए उस समय के केंद्रीय मंत्री और फिलहाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने समर्थन किया था। सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन हैं, फिर भी प्रमोद गुगलिया इसमें खास हैं, क्‍योंकि वे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। उन्होंने और लीला सैमसन सहित बाकी सदस्यों ने ‘जिस्म-2’ के बेहूदे सीन काट दिए। अरुणोदय सिंह, अर्जुन सिंह के पोते और कांग्रेस नेता अजय सिंह के बेटे हैं, इसलिए मामले में राजनीति हो रही है। महेश भट्ट कैंप में कहा जा रहा है कि कांग्रेस के भूरिया गुट के नेता गुगलिया ने राजनीतिक बदले की भावना से ‘जिस्म-2’ के दृश्य काटे हैं। मुंबई। ‘जिस्म-2’ की अभिनेत्री सनी लियोन और निर्माता महेश भट्ट, पूजा भट्ट सहित 12 लोगों के खिलाफ याचिका दायर की गई है। फिल्म पर रोक लगाने और सनी को उनके देश भेजने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि देश में कॉलगर्ल या पोर्न स्टार का प्रचार करना गलत है।

Comments